• Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Sitamarhi
  • After Getting Poison From Brother in law And Fed It Mixed With Food, Estrangement Was Going On Since 20 Days Of Marriage

पति को मारने के लिए जीजा से मंगवाया जहर:सीतामढ़ी में पति ने प्रेमी के साथ गंदी तस्वीरें देख ली थी; आलू की सब्जी में दिया जहर

सीतामढ़ी9 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

सीतामढ़ी में पति को जहर देकर मारने की कोशिश करने वाली पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमी और जीजा के साथ मिलकर महिला ने अपने पति को मारने की प्लानिंग की थी। इसके लिए उसने अपने जीजा से जहर मंगवाया था। पुलिस ने मंगलवार को ही इस मामले में केस दर्ज कर लिया था। आरोपी पत्नी पुनीता कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इधर आरोपी पत्नी के पति अजय कुमार ने बताया कि शादी के कुछ ही दिन बाद से दी दोनों में विवाद चल रहा था। ऐसे में हमारा मामला पिछले 1 साल से कोर्ट में चल रहा था। सीतामढ़ी फैमिली कोर्ट के आदेश पर उसकी पत्नी पुनीता उसके घर वापस लौटी थी। इसी बीच एक दिन अजय ने जब पत्नी का मोबाइल देखा को उससे जीजा को गलत मैसेज टाइप किया गया था। इतना ही नहीं उसके मोबाइल से कुछ अश्लील तस्वीर भी भेजी गई थी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।

ऐसे में 11 सितंबर को मेरी पत्नी ने जीजा जीवछ राय से जहर मंगवाया। जिसके बाद पत्नी द्वारा अजय के खाने में जहर मिलाकर खिला दिया। जिससे उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। मुंह से झाग निकलने लगा, जिसके बाद परिजनों के द्वारा पहले स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया। उसके बाद चिकित्सकों के द्वारा सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दी गई।

आरोपी पत्नी के पति अजय कुमार ने बताया कि पिछले 1 साल से दोनों में विवाद चल रहा था।
आरोपी पत्नी के पति अजय कुमार ने बताया कि पिछले 1 साल से दोनों में विवाद चल रहा था।

पति के मर्डर का प्लान:सीतामढ़ी में पत्नी ने खाने में दिया जहर; पति तड़पता रहा और वो प्रेमी से चैट करती रही

वहीं प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच में भर्ती करा इलाज चल रहा है। जहां अहियापुर थाना पुलिस को अजय कुमार ने अपना फर्द बयान दिया है। जिसके आलोक में पुपरी थाना पुलिस कार्रवाई करते हुए आरोपी पुनीता को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, पुनीता अपने शादी के 20 दिन बाद से ही अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती थी। शादी के 20 दिन बाद वह अपने मायके चली गई। जिसके बाद उसके पति ने कोर्ट में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर 15 दिन पहले अपने ससुराल आई थी।