भारत जोड़ो यात्रा:प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम पटना से बिहार के सभी पदयात्री रविवार को रवाना हुए

सीतामढ़ी6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

जिला कांग्रेस कमेटी सीतामढ़ी की ओर से जिला कांग्रेस कमेटी समन्वय समिति सदस्य कमलेश कुमार सिंह और भारत जोड़ो यात्रा के जिला को-ऑर्डिनेटर दिलीप कुमार पांडे बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम पटना से शुरू हो रही भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम पटना से बिहार के सभी पदयात्री रविवार को रवाना हुए।

ये 29 नवंबर को इंदौर पहुंचकर राहुल गांधी के साथ पदयात्रा करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी समन्वय समिति सदस्य कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जाेड़ाे यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहा है।

उस यात्रा में 29 नवंबर से 3 दिसंबर तक बिहार के सभी जिला के जिला अध्यक्ष और भारत जोड़ो यात्रा के जिला को-ऑर्डिनेटर शामिल होंगे। कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम से सभी भारत जोड़ो यात्री बस में सवार होकर रवाना हुए।