बेनीपुर के जननायक कर्पूरी ठाकुर बाबा नागार्जुन स्टेडियम में शुक्रवार की रात शादी समारोह की शहनाई इलाका गुंजायमान होने लगा। दहेज मुक्त भारत संस्था की ओर आयोजित सामूहिक विवाह जननायक कर्पूरी ठाकुर बाबा नागार्जुन स्टेडियम बेनीपुर में संपन्न हुआ। जिसमें तीन जोड़ी शामिल हुए।जिसमें वर एवं वधू पक्ष के विवाह की पूरी व्यवस्था से बारात के भोजन तक की व्यवस्था दहेज मुक्त भारत संस्था के द्वारा किया गया था। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस संबंध में उक्त संस्था के संरक्षक सह राजद नेता कमल रामविनोद झा उर्फ कमल सेठ और राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद झा ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर, गरीब, निसहाय लोगों के बेटी की विवाह पूर्णतः दहेज मुक्त करवाने का लक्ष्य है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.