सीतामढ़ी जिले के शहर के जाने-माने चिकित्सक डॉक्टर विश्वनाथ प्रसाद सिंह के छोटे पुत्र मां जानकी की धरती को एक बार फिर से गौरवान्वित किया है। सीतामढ़ी के रहने वाले एयर मार्शल अमित देव को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया है। भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत्त एयर मार्शल अमित देव को मिले उक्त सम्मान से जिले के लोग में काफी उत्साह है।
लोग इस सम्मान को अमित देव ही नहीं बल्कि सीतामढ़ी जिले के लिए गर्व की बात बता रहे हैं। बता दें कि एयर मार्शल अमित देव का जन्म पटना में हुआ है और वही हाई स्कूल तक की शिक्षा ग्रहण किए। अमित देव जनवरी 1979 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से जुड़े थे। वहीं 1982 में उनका चयन वायु सेना के फाइटर पायलट के रूप में हुआ था। 40 वर्षों की सेवा काल में अमित देव ने विभिन्न कमांडो का दायित्व बखूबी से निभाया था।
एक लड़ाकू दस्ते व एक प्रीमियर लड़ाकू एयरवेज का नेतृत्व भी कर चुके एयर मार्शल अमित देव 28 फरवरी 2022 को सेवानिवृत्त हुए। उस दौरान वे उत्तरी और पश्चिमी एयर कमांड के ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ थे। बतादें कि बखूबी दायित्व निभाने को लेकर श्री देव को पूर्व में भी राष्ट्रपति के द्वारा अति विशिष्ट पदक व परम विशिष्ट सेवा पदक भी दिया जा चुका है। वह एयर स्टाफ प्रमुख भी रह चुके हैं। खास बात यह है कि एयर मार्शल श्री देव राष्ट्रपति के ओन्ली एडीसी भी रह चुके हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.