| भारतीय जनता पार्टी रुन्नीसैदपुर मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष शशि रंजन की अध्यक्षता में डाॅ. अर्जुन सिंह के आवासीय परिसर में आयोजित किया गया। बैठक में अविलंब पन्ना प्रमुख बनाने का निर्देश शक्ति केंद्र प्रमुखों दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की लगातार बैठक करके सक्रियता बनाए रखना चाहिए। इसी माध्यम से कार्यकर्ता ऊर्जावान होते है। कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। यह कार्यकर्ताओं के बदौलत ही है। हम कार्यकर्ताओं का पूरा पूरा सम्मान करते हैं। बैठक में शक्ति केंद्र प्रमुख नरेश कुमार साह, दिनेश सिंह, धर्मेंद्र कुमार, उदय पूर्वे, सुनील सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.