सीतामढ़ी में पत्नी ने अपने पति को मायके बुलाया। उसके साथ मारपीट की और फिर आंख में तेजाब डाल दिया। पति की हालत गंभीर है। उसका इलाज चल रहा है। उसकी आंखों की रोशनी जा चुकी है। 10 साल पहले दोनों ने लव मैरिज की थी। 15 दिन पहले 2000 रुपए को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद वो मायके चली गई थी।
पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दीजिए...
मामला रीगा थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर गांव का है। मंगलवार रात 9 बजे स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति को रीगा के पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं इसकी सूचना उसके परिजनों को दिया गया। सूचना पर जख्मी के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे हैं।
मामले को लेकर पीड़ित के भाई ने बताया कि नागेश्वर ने 10 साल पहले शाहबाजपुर गांव की रामदयाल शाह की बेटी पार्वती कुमारी के साथ लव मैरिज की थी। नागेश्वर को एक बेटा भी है। शादी के बाद से दोनों का रिश्ता अच्छा चल रहा था। इसी बीच 15 दिन पहले 2 हजार रुपए के लिए पति-पत्नी में विवाद हुआ था। जिसके बाद पत्नी गुस्सा में मायके चली गई थी।
परिजनों ने बताया कि मंगलवार के देर साम पत्नी पार्वती देवी ने फोन कर अपने पति को बुलाया था। बुलाने के बाद जख्मी नागेश्वर की पत्नी अपने माता-पिता के अलावा अन्य लोगों के साथ मिलकर जमकर पिटाई की। वही उसके आंख में तेजाब डाल दिया। घटना के बाद नागेश्वर की आंख खत्म हो गई हैं।
हालांकि इस संबंध में जख्मी ने कहा की घर बुलाकर लोढ़ा, और डंडे से मारपीट की और बैटरी का पानी आंख में डाल दी। इसके अलावा अभी कुछ नही बताया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राम इकबाल प्रसाद ने बताया कि मारपीट की सूचना पर घटनास्थल से जख्मी को अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं घटना के बाद जख्मी नागेश्वर सिंह के भाई विकास सिंह समेत गांव के अन्य कई लोग पहुंचकर बेहतर इलाज के लिए निजी क्लीनिक में ले गए है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.