रेप के 4 साल बाद भी नहीं मिली न्याय:सीतामढ़ी में आरोपी युवक गांव का है डीलर, राशन बांटने भी आता है

सीतामढ़ीएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीतामढ़ी में चार साल बाद भी बलात्कार के आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर दर भटक रहे है। लेकिन इतने दिन बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं सकी। पीड़िता के परिजन करीब 50बार एसपी से इस मसले पर मिल चुके है। थाना का एक सौ बार चक्कर लगा चुके और आधा दर्जन बड़े अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज करा के बावजूद अबतक आरोपी फरार है। घटना रीगा थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

यहां वर्ष 2018 में एक नाबालिग के साथ धोखे से घर बुलाकर गांव के ही एक युवक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी युवक रीगा के बभनगामा गांव का डीलर बिट्टू साह है। पीड़िता ने बताया की आरोपी ने पीड़िता से कहा की उसकी मां उसे बुला रही है और उस समय उसकी मां वहा नही थी। घर में जाने के बाद कमरा बंद कर घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता के पिता ने कहा की चार साल से न्याय के लिए दर दर ठोकर खा रहे है। 1जुलाई 2018 की घटना है और तत्कालीन थानाध्यक्ष ने केस दर्ज नहीं किया था।

इसके बाद महिला थाने में प्राथमिकी कराई गई। उस समय से थाना और एसपी के यहां चक्कर लगा कर थक चुके है। कहा को आरोपी युवक गांव में आता है और राशन बाटने के बाद फरार हो जाता है। बावजूद पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मंगलवार को फिर से पीड़िता के परिजन एसपी से मिलने पहुंचे थे। इस संबंध में दैनिक भास्कर जब महिला थानाध्यक्ष से इसकी जानकारी पूछी तो बोला गया की हम अभी नहीं देखकर बताएंगे। मतलब डाल दिया गया। इससे यह साबित होती है कि पुलिस इस केस में दिलचस्पी नहीं दिखा रही है।