तमिलनाडु इन दिनों बिहारी मजदूरों के पलायन की वजह से चर्चा में है। लेकिन अब एक ऐसी कहानी सामने आई है जिसे तमिलनाडु की प्रेम कहानी का नाम दिया जा सकता है। इस कहानी में लड़की ओडिशा की है। लड़का बिहार के सीतामढ़ी का है। दोनों की प्रेम कहानी तमिलनाडु में काम करने के दौरान शुरू हुई। 5 महीने पहले अनबन होने पर लड़का पीछा छुड़ाने के लिए 4 बार भागा, लेकिन हर बार लड़की ने उसे ढूंढ निकाला, और अब दोनों की शादी हो गई।
बिहार का यह लड़का पीछा छुड़ाने के लिए सबसे पहले लुधियाना भागा। लेकिन लड़की भी पीछा करते हुए लुधियाना में उसके भाई के घर पहुंच गई। वहां से लड़का बनारस भागा तो लड़की ने उसे वहां भी ढूंढ लिया। बनारस से वो फिर ट्रेन से भाग रहा था। लड़की ने उसे वहां भी नहीं छोड़ा। लड़का चलती ट्रेन से कूद गया। उसके हाथ-पैर भी टूट गए। लड़की उसे फिर घर ले आई। लड़का घर से भी भाग गया। लड़की ने थक-हार कर पुलिस की मदद ली। पुलिस वालों ने दोनों की शादी करवा दी।
लड़की की गुहार के बाद सीतामढ़ी पुलिस ने आपसी सहमति से दोनों की शादी करा दी। पुलिस की मौजूदगी में थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में रीति रिवाज के साथ दोनों की शादी हुई।
प्रेमी की पहचान सीतामढ़ी के सोनबरसा थाना क्षेत्र के पिपरा परसाईंन पंचायत के पकड़िया गांव निवासी 22 वर्षीय चंदन ठाकुर के रूप में हुई। वहीं, प्रेमिका ओडिशा के जासपुर नीला अंतर्गत चांदीखन गांव निवासी सुरेंद्र सेठी की पुत्री सुनीता (21 वर्ष) के रूप में हुई।
क्या है मामला
सुनीता ने पुलिस को बताया कि उसका चंदन से 1 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा। इंटरमीडिएट की परीक्षा के बाद सुनीता आर्थिक तंगी के कारण बीते साल 2022 के मार्च महीने में तमिलनाडु के तिरुपुर में सिलाई फैक्ट्री में काम करने चली गई। जहां उसकी मुलाकात सीतामढ़ी के चंदन ठाकुर से हुई।
दोनों के बीच की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें भी खाई ली। लेकिन 5 महीने बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई। जिसके बाद चंदन अपनी प्रेमिका को छोड़ गांव वापस चला आया।
इस बात की जानकारी मिलते ही सुनीता भी पता लगाते हुए चंदन के घर पहुंच गई। अपनी प्रेमिका को देख चंदन घर से भागकर अपने भाई के पास लुधियाना चला गया। सुनीता ने भी पता लगाते हुए उसके भाई के पास लुधियाना पहुंच गई। वहां से दोनों ने साथ घर चलने का फैसला लिया। लेकिन, वहां से आने के दौरान चंदन एक बार फिर बनारस स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूद कर भाग कर फरार हो गया। इस दौरान उसके बाएं हाथ में चोट भी आई। लेकिन चोट अधिक होने के कारण वह स्टेशन से भाग नहीं सका।
पुलिस ने दोनों की कराई शादी
जिसके बाद सुनीता ने भी अगले स्टेशन पर उतरकर चंदन को वापस से खोज लिया। फिर दोनों सही सलामत घर लौटे। फिर होली से एक दिन पहले दोनों का किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और चंदन एक बार फिर से घर में ताला लगाकर फरार हो गया। जिसके बाद थक हार कर सुनीता सोनबरसा थाना पहुंची। जहां पुलिस वालों ने उसकी शिकायत सुनकर चंदन को खोजा, फिर दोनों की हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी करा दी।
मामले को लेकर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि चंदन को खोजने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया कि लड़की शिकायत लेकर पहुंची थी। जांच करने के बाद दोनों प्रेमी युगल शादी के लिए रजामंद हो गए और परिजनों की भी सहमति थी। जिसके आधार पर दोनों की शादी पुलिस की मौजूदगी में हिन्दू रीति रिवाज से करवा दी गई।
ये खबर भी पढ़िए...
प्रेमी बोला- 6 महीने तुम्हें साथ रखूंगा-6 महीने पत्नी को:मुजफ्फरपुर में मुस्लिम लड़की को कहा- गंगा में डुबकी लगाकर होगी तुम्हारी शुद्धि
बिहार में एक मुस्लिम प्रेमिका के सामने उसके प्रेमी ने अजीब शर्तें रखी। लड़की ने बताया कि उसने मुझसे कहा था तुम पहले गंगा में डुबकी लगा लेना तो शुद्ध हो जाओगी। इसके बाद मैं 6 महीने तुम्हें और 6 महीने पत्नी को साथ रखूंगा। यह शर्त भी प्रेमिका को मंजूर थी, लेकिन इसके बाद प्रेमी ने उससे बाद करना बंद कर दी। और 1 मार्च को किसी और लड़की से शादी कर ली।कहानी मुजफ्फरपुर की रानी की है, जो प्रेमी के लिए मुस्लिम से हिंदू बनी तीज और करवा चौथ का व्रत तक रखा, लेकिन प्रेमी से सिर्फ धोखा ही मिला। पढ़िए दो धर्मों के बीच फंसी मुजफ्फरपुर की रानी की जुबानी पूरी कहानी..। पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करिए
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.