सीतामढ़ी में बड़े भाई ने छोटे भाई-भतीजी को मारी गोली,:जमीनी विवाद से जुड़ा है मामला, गंभीर हालत में जारी है इलाज

सीतामढ़ी2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने पत्नी, बेटे और भाई को किया गिरफ्तार

शिवहर जिले के एक बार फिर हथियारों की आवाज गूंजने लगी है। आज अहले सुबह गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले शहीदों के इलाके हिरम्मा थाना क्षेत्र के माधोपुर छाता गांव में बाप और बेटी को गोली मार दी गई है। घटना करीब 3 बजे से बीच की है। दोनो बाप बेटी को इलाज के लिए सदर अस्पताल शिवहर में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सको ने दोनों युवकों की स्थिति गंभीर देखते हुए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार के अहले सुबह करीब तीन बजे गोली बारी की घटना को अंजाम दिया गया है। जिसमे सगे भाई ने अपने छोटे भाई और भतीजी को गोली मारा है।

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

घटना के सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष आशीष कुमार के नेतृत्व में अन्य पुलिस बल दोनो को इलाज के लिए सरोजा सीताराम अस्पताल शिवहर में भर्ती कराया। जहां से एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। घायल जख्मी का पहचान स्थानीय निवासी विमल किशोर सिंह के 28 वर्षीय पुत्री दिव्या कुमारी, डॉक्टर के अनुसार गर्दन, चेहरा, चेस्ट पर गोली का छर्रा लगा हुआ है। वही, स्वर्गीय विश्वनाथ सिंह के 55 वर्षीय पुत्र विमल किशोर सिंह है, जिनके बाएं आंख, बाएं बाजू और चेस्ट पर गोली लगी हुई है। इस संबंध में एसपी अनंत राय ने बताया कि गोली कांड हुई है, उस घटना के शामिल 4लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से लाइसेंसी हथियार सहित गोली भी बरामद कर ली गई है और एक स्विफ्ट कार भी बरामद किया गया है। उसी कार से आज सुबह सभी पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। जख्मी लड़की की शादी होने वाली थी, जिसके बराती आने को लेकर रास्ता कर मिट्टी भराई का कार्य किया जा रहा था। जिसको लेकर मोतिहारी में रहने वाले नवल किशोर सिंह आज ही अहले सुबह आया, और वाद विवाद हो गया जिसमें गोली चली और दोनों घायल हो गए। जिसे पुलिस के द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया था। घटनास्थल पर ही नवल किशोर सिंह एवं उसकी पत्नी, बेटा और भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...