सीतामढ़ी से दिल को छू लेने वाली लव स्टोरी सामने आई है। कोलकाता की 18 साल की अलका और सीतामढ़ी के 22 साल के सुभाष की फेसबुक पर फ्रेंडशिप हुई। चैटिंग होते-होते मेसैजर्स में बातचीत शुरू हो गई। इसके बाद नंबर एक्सचेंज हुए। वॉट्सएप पर वीडियो कॉल पर इशारों-इशारों में बातें होने लगी। वॉट्सएप पर ही दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। अलका ने सुभाष को प्रपोज किया। सुभाष को भी अलका पसंद थी। बात शादी तक पहुंची और फिर सुभाष सीतामढ़ी से 700 किलोमीटर दूर कोलकाता बारात लेकर पहुंच गए।
रीगा मील चौक के रहने वाले सुभाष ने बताया कि अलका और उनकी फेसबुक पर 3 महीने पहले दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों एक -दूसरे को पसंद करने लगे। फिर इशारों-इशारों में बातें होने लगी। रिश्ता आगे बढ़ा तो परिवार से बात की वो भी शादी के लिए राजी हो गए। जिसके बाद लड़के ने अपने दोस्तों और परिजनों के साथ कोलकाता पहुंचकर प्रेमिका से शादी रचा ली। हिंदू रीति रिवाज से कोलकाता में दोनों की शादी हुई। दुल्हनिया सीतामढ़ी के रीगा पहुंची। जहां स्थानीय लोगों ने उसका भव्य स्वागत किया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.