पचरुखी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात जसौली पेट्रोल पम्प के समीप तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार बैंककर्मी को रौंद दिया। इससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों की मदद से पचरुखी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल बैंक कर्मी की पहचान दाऊदपुर थाना क्षेत्र के बजार निवासी अमित कुमार के रूप मे हुई है। अमित कुमार दरौली स्थित एक बैंक में कार्यरत है। शनिवार को तिलक समारोह था। इसलिए वह अपने घर छुट्टी पर दाउदपुर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में घटना हो गयी। इसकी सूचना मिलने के बाद परिजन भी पहुंच गए।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.