जीबीनगर थाना क्षेत्र के मघवापुर गांव में देवर ने भाभी को चाकू गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल महिला की पहचान मघवापुर गांव निवासी जवाहिर महतो की पत्नी तारा देवी के रूप में हुई है। घायल महिला ने बताया कि शनिवार की सुबह खेत से घर लौट रही थी। इसी दौरान देवर अर्जुन महतो ने चाकू से शरीर पर आठ बार वार किया। लाठी-डंडे से भी उसने पिटाई की।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.