सीवान के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कलिजरा गांव में शनिवार की देर संध्या करीब 5:30 बजे नशा करने का विरोध करने पर पिता और बेटे ने मिलकर महिला की जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। जिसे सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित महिला की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कलिजरा गांव निवासी शिवजी यादव की 40 वर्षीय पत्नी दिल कुमारी देवी के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में पीड़ित महिला ने बताया कि उनके पति और पुत्र एक साथ नशा का सेवन करते है। शनिवार की शाम दोनों नशे में टल्ली होकर घर पहुंचे और उत्पात मचाने लगे। इसके बाद दोनों लोगों ने फिर से नशा करना शुरू कर दिया। महिला ने बताया कि मैंने हर दिन की तरह आज भी उन लोगों का नशा का सेवन करने का विरोध किया और संबंधित पुलिस स्टेशन में शिकायत करने की बात कही। इसके बाद पति और बेटा दोनों आग बबूला हो गए और महिला के साथ धक्का-मुक्की करते हुए जमकर पिटाई कर दी।
बताते चलें कि महिला के सर और सीने में गंभीर चोट आई है। जबकि सर फट जाने से महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई है। वही पिता और पुत्र के द्वारा महिला की पिटाई की जानकारी जैसे ही गांव के लोगों को हुई भारी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पीड़ित महिला को इलाज के लिए आनन-फानन में सीवान सदर अस्पताल लाया है। जहां महिला की इलाज चल रही है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
बताते चलें कि घटना के अंजाम देने के बाद पिता और पुत्र मौके से फरार हो गए है। जिसकी वजह से गांव के लोगों में दोनों के खिलाफ खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। साथ ही गांव के लोगों ने महिला के साथ मारपीट करने की शिकायत स्थानीय पुलिस स्टेशन में की है। इधर घटना की जानकारी के बाद मुफस्सिल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.