सीवान दरौली थाना क्षेत्र के डुमरहर खुर्द में शुक्रवार की देर रात बच्चों के विवाद में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान डुमरहर खुर्द निवासी रामजन्म गोंड की 38 वर्षीय पत्नी देवांती देवी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतका के पति राम जन्म गोंड ने बताया कि उनका बच्चा दरवाजे पर खेल रहा था।
इसी दौरान पड़ोसी उसे चिढ़ाने लगे। इसका विरोध करने पहुंची उनकी पत्नी देवांती देवी को लोगों ने पकड़कर जबरदस्त पिटाई कर दी। घटना के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसका इलाज आनन-फानन में सीवान के सदर अस्पताल में कराने के लिए भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं बच्चों के विवाद को लेकर उत्पन्न हुई पड़ोसियों के साथ मारपीट की। इस घटना में पिता पुत्र भी घायल हैं जिनका इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है।
पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से किया ताबड़तोल हमला
मृतिका के पुत्र विवेक कुमार ने बताया कि उनके यहां के दिव्यांग लड़का है जो ना तो बोल सकता है और ना ही सुन सकता है वह दरवाजे पर खेल रहा था। दरवाजे पर पड़ोसी उसे बार-बार चिढ़ा रहे थे, जिसका विरोध करने उसकी मां पहुंची तो तकरीबन आधे दर्जन लोगों ने लाठी-डंडों से उनकी मां पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से उन्हें सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद देवांती देवी की मृत्यु होने के बाद परिवार के लोगों में चित्कार मच गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.