प्रखंड क्षेत्र पांच पंचायतों में होने वाले पंचायत उप चुनाव की तैयारी में मतदाता सूची का प्रकाशन शुक्रवार को कर दिया गया। यह सूची का प्रकाशन संबंधित पंचायत सचिवों ने किया। जिसमें हरपुरकोटवा के वार्ड 6 में वार्ड सदस्य व पंच सदस्य के पद रिक्त है। वही मन्द्रापाली वार्ड संख्या 3 व 7, रजनपुरा के वार्ड 4, पियाउर के वार्ड 13 व 14 तथा पकड़ी के वार्ड 7 में पंच सदस्यों का पद रिक्त होने से बूथों पर मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.