01 से 19 जून तक किसान, महिला, अनुसूचित, जाति, पिछड़ा वर्ग, शहरी स्लम एरिया, विजेता वर्ग, स्वास्थ्य कर्मी एवं स्वास्थ्य सम्मान, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, चौपाल, विकास, तीर्थ, बाइक रैली, सशक्तिकरण अभियान सहित विभिन्न प्रकार का कार्यक्रम जिले में आयोजित किया जाएगा। वही 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह बातें शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष रामकुमार राय ने कही। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता भारत माता को परम वैभव के लक्ष्य को पूरा किए बिना चैन से नहीं बैठेंगे। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सब का प्रयास मंत्र से ही आत्मनिर्भर भारत बनेगा। पार्टी का विस्तार कार्यकर्ता से ही होता है। केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों के लिए बुकलेट लांचिंग कार्यक्रम के लिए डॉ. विजय शंकर चौधरी, सरोज झा, परमानंद सिंह, प्रेस कांफ्रेंस सुमन चंद, किसान कुणाल कुमार, नलिन जायसवाल, महिला सीमा कुमारी, अर्चना मेहता, अनुसूचित जाति सुशील मोदी, सत्यनारायण शर्मा, अनुसूचित जनजाति रामशरण मेहता, प्रवीण दास तांती, पिछड़ा वर्ग अशोक सम्राट, मदन राय, समाज का कमजोर वर्ग गौरी भगत, सीताराम चौधरी, शहरी स्लम एरिया अनिल साह, विजेता वर्ग केशव साह, सूरज प्रकाश, स्वास्थ्य कर्मी एवं स्वास्थ्य स्वयंसेवक सम्मान कार्यक्रम सुरेश सुमन यादव, केंद्र लाभार्थी संपर्क प्रदीप सिंह मुन्ना, रंजीत मिश्र, बाबा साहब विश्वास चौपाल कार्यक्रम गौरव गुप्ता, विकास तीर्थ बाइक रैली सुमन झा, प्रकाश झा, गरीब कल्याण जनसभा मनोज कुमार सिंह, गरीब कल्याण जनसभा आनंद मिश्र, भू सशक्तिकरण अभियान मनोज कुमार सिंह, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून कार्यक्रम राजधर यादव, प्रदेश प्रशिक्षण नागेंद्र नारायण ठाकुर, संतोष प्रधान, मनोज पाठक एवं सोशल मीडिया व आईटी कार्यक्रम का विशाल जायसवाल और कुंदन विवेक को प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त किया गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.