शुक्रवार को पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पर सीबीआई की छापेमारी के बाद शनिवार को बसंतपुर पहुंचे राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महा सचिव संजीव कुमार मिश्रा ने कहा कि हाल के दिनों में नीतीश कुमार से तेजस्वी प्रसाद यादव की मीटिंग हुई है। जिसकी घबराहट में भाजपा ने यह काम किया है। यह केश वर्ष 2004 और 2009 का है। जो मामला न्यायालय में चल रहा है। 13 साल बाद सरकार को इस मामले में छापेमारी याद आई है। ये भाजपा के द्वारा संवैधानिक पद का दुरूपयोग किया जा रहा है। उनका कहना था कि क्या सीबीआई ने कोर्ट से आदेश लिया है। भाजपा जानबूझकर भ्रम पैदा कर रही है। अभी लालू प्रसाद भी बाहर हैं और तेजस्वी प्रसाद भी बाहर हैं। घर मे एकमात्र राबड़ी देवी हैं जिसे परेशान करने के लिए भाजपा के द्वारा षड्यंत्र किया जा रहा है जिसका राजद के लोग पुरजोर विरोध कर रहे हैं। इसके लिए राजद के कार्यकर्ता जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.