शनिवार की सुबह से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शनिवार की सुबह तेज हवा व गरज साथ जमकर बारिश हुई। जिसके बाद रुक-रुक कर दिन भर बारिश होती रही। वहीं काले बादलों की वजह से सुबह में ही शाम जैसा नजारा दिखा। बारिश के कारण नगर के मुख्य मार्ग सहित कई सड़क पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। नगर पंचायत के मुख्य सहित कई इलाके जलमग्न हो गए। नगर वासियों का कहना है कि नगर पंचायत प्रशासन द्वारा शहर के नाली की समय से सफाई नही होने व मेन नाला नही रहने के कारण पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहने लगा। जिस कारण नगर में 2 फीट पानी जमा हो गया। नगर प्रशासन शहर स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए लाखों रुपए की बजट दिखाती है। लेकिन सरजमीं पर कही भी दिखाई नहीं पड़ती है। जबकि अभी बारिश का मौसम भी नही है। इस बेमौसम बारिश के कारण किसानों को भी खासा नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि मुंग व आम के फसल को काफी नुकसान हुआ है। वही बारिश के वजह से तापमान भी काफी कम हो गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.