सुपौल जिले के भीमपुर थाना के सामने एनएच-57 पर शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति गंभीर रूप जख्मी हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एनएच 57 को घंटों जामकर हंगामा कर दिया। स्थानीय लोगों की मांग बराबर होती है दुर्घटना गोलंबर बन जाने से रुकेगी।
बताया जाता है कि घायल भीमपुर पंचायत के वार्ड नंबर 8 निवासी सरपंच के पंच लक्ष्मण कामत हैं। वह सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया जिससे युवक बुरी तरह जख्मी हो गया।स्थानीय लोगों द्वारा जख्मी व्यक्ति का इलाज के लिए नरपतगंज अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। इधर घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने आधे घंटे से एनएच 57 को जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहा है।
घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जाम कर हंगामा कर रहे लोगों को समझाते दिखी। लेकिन स्थानीय लोग घायल की स्थिति को देखते हुए अपनी मांगों पर अड़े थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.