प्रखंड क्षेत्र के सरायगढ़ पंचायत वार्ड 13 में शनिवार की सुबह वज्रपात की चपेट में आने से दो महिला जख्मी हो गई। जख्मी दोनों महिला का उपचार सरायगढ़ स्थित एक निजी क्लिनिक में चल रहा है। परिजनों द्वारा घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मो अकबर की 23 वर्षीय पत्नी बीवी सैरुन खातून एवं मो अफसर की 24 वर्षीय पत्नी बीवी सोबरा खातून अपने घर के बरामदे पर बैठी हुई थी। सुबह बारिश होने के दौरान घर के बगल में एक पेड़ पर ठनका गिरने से झुलस गई। दोनों महिला को परिजनों के सहयोग से अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉ दीपक कुमार ने उपचार किया। उन्होंने बताया कि दोनो की हालत खतरे से बाहर है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.