| पुलिस ने बीते शुक्रवार की देर रात को माइल पकड़ी गांव में गुप्त सूचना पर एक घर पर छापामारी कर 32 किलो गांजा के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापामारी में मिश्री राय के घर से लगभग 32 किलो गांजा का पैकेट बरामद किए गए।उन्होंने बताया कि बरामद गांजा के साथ साथ मिश्री राय एवम उसका पोता भोला राय को भी गिरफ्तार किया गया।इस छापामारी अभियान में थानाध्यक्ष के साथ एसआई सुधीर चौधरी,एएसआई सुनील कुमार मंडल और सशस्त्र बलों के जवान शामिल थे। पुलिस गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.