वैशाली में दो बाइकों के बीच आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार पति पत्नी समेत चार लोग घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक सारण जिला के दरियापुर थाना क्षेत्र के डेरनी निवासी दिनेश चौधरी का बेटा 35 वर्षीय कुंदन चौधरी अपने ससुराल मनपुरा गया था ससुराल से पत्नी 25 वर्षीय प्रभा देवी,बेटी साक्षी कुमारी और बेटा 03 वर्षीय पीयूष कुमार को लेकर बाइक से लेकर घर डेरनी जा रहा था।
इसी दौरान दरिहरा बाजार के पास दो बाइकों के बीच आमने सामने टक्कर हो गई। घटना में पति,पत्नी,बेटा और बेटी घायल हो गई। घटना में घायल पति पत्नी का सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया वही इस घटना में बेटा,बेटी आंशिक रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि दशहरा के मौके पर महिला अपने नैहर मनपुरा गई हुई थी जो आज अपने पति बच्चों के साथ ससुराल जा रही थी उसी दौरान घटना हो गई।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.