वैशाली में एक मां ने अपने 4 बच्चों को जहर दिया उसके बाद खुद भी निकल लिया। पांचों की मौत हो गई। इसके पीछे पारिवारिक विवाद वजह बताई जा रही है। मामला पातेपुर थाना क्षेत्र के हरलोचनपुर सुक्की गांव का है। मां ने रात में बच्चों को जहर दिया। सुबह लोगों ने देखा तो सभी मृत पड़े हुए थे। ग्रामीणों ने बताया कि रिंकु देवी देवी का पति रंजीत सहनी से आपसी किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाज उसने 4 बच्चों के साथ जहर निकल लिया।
पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दे सकते हैं
घटना में सुक्की गांव की रहने वाली 36 वर्षीय पत्नी रिंकु देवी, 12 वर्षीय पुत्र करण कुमार, 7 वर्षीय पुत्री सीवानी कुमारी, 5 वर्षीय सलोनी कुमारी, 2 वर्षीय संध्या कुमारी की मौत हो गई है।
बता दें कि 20 साल पहले कटहरा ओपी क्षेत्र के बस्ती सरसिकन पंचायत वार्ड संख्या 2 निवासी सकल साहनी की बेटी रिंकू देवी की शादी रंजीत साहनी के साथ हुई थी। रंजीत साहनी मछली बेचता था और लीची की रखवाली का काम कर रहा था।
इधर, मृतका के ससुराल पक्ष ने बिना पुलिस को जानकारी दिए शव का बिना पोस्टमॉर्टम कराए दाह संस्कार के लिए श्मशान घाट ले गए। जहां घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। वहीं पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.