वैशाली में बिहार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के पेट्रोल पंप पर लूट हुई। शुक्रवार की शाम बाइक में पेट्रोल भरवाने आए तीन युवकों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना महनार थाना क्षेत्र के बार्डर पर स्थित पेट्रोल पंप की है। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है।
बदमाशों ने पहले पेट्रोल डलवाया, इसके बाद पैसे मांगने पर एक ने फायरिंग कर दी। वहीं दूसरा इसके बाद नोजल मैन के पास से बैग लूट लिया। बैग में करीब 15 हजार रुपए थे।
नोजल मैन अजय कुमार राय ने बताया कि जंदाहा की ओर से एक ही बाइक पर सवार तीन युवक आए। उन्होंने पहले बाइक में तेल भरवाया। फिर पैसे मांगे जाने पर हथियार दिखा दी और दो हवाई फायरिंग भी की। इसके बाद उन्होंने मेरे पास जो बैग में पैसे थे वह भी लूट लिए। इसके बाद बदमाश समस्तीपुर जिला के शाहपुर पटोरी की ओर फरार हो गए।
CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही अपराधियों की पहचान
जानकारी मिलते ही महनार थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी की मदद से पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। वहीं सीसीटीवी फुटेज कुछ फोटो भी मिली है जिसके आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। महनार थाना अध्यक्ष राजन पांडे ने बताया कि एक बाइक पर सवार तीन अपराधी पेट्रोल पंप की नोजल मैन से 15 हजार रुपए की लूटपाट किया है। सीसीटीवी जांच पड़ताल किया जा रहा है। क्षेत्र की सीमावर्ती इलाके में पुलिस छापेमारी कर रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.