पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नगर निगम चुनाव को लेकर शहर के 50 वार्ड में से कांग्रेस ने 37 में जीत हासिल कर 11 साल बाद शहर की सत्ता पर वापसी की है। कैबिनेट मंत्री बलवीर सिंह सिद्धू की अगुवाई में लड़े गए इन चुनाव में सीधा मुकाबला कुलवंत सिंह गुट के साथ था। आजाद गुट ने 12 वार्ड में जीत हासिल की, जबकि एक आजाद उम्मीदवार विजयी हुआ है।
कैबिनेट मंत्री बलवीर सिंह सिद्धू का भाई अमरजीत सिंह जीती सिद्धू भी भारी वोट से जीते। जिनका मेयर बनना लगभग तय है। शहर में भाजपा और अकाली दल को एक भी सीट हासिल नहीं हो पाई है।26 महिलाएं और 32 नए चेहरे जीत कर आए: नगर निगम चुनाव में सरकार की ओर से 50 फीसदी वार्ड महिलाओं के लिए रिजर्व किए हुए थे।
जिसके तहत 25 महिलाएं जीत कर आनी थी, लेकिन एक ओर वार्ड में महिला प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। जिसके तहत अब 26 महिलाएं पार्षद बन गई हैं। कुल 50 पार्षदों में से 18 पूर्व पार्षद हैं, जबकि 32 बिल्कुल नए चेहरे शहरवासियों ने चुन कर भेजे हैं। वार्ड नंबर-39 से कुलवंत सिंह के बेटे सर्वजीत सिंह समाना को 395 वोट पड़े।
जबकि उनके विपक्षी प्रदीप सोनी को 375 वोट पड़े हैं। समाना से 20 वोट से सबसे कम मार्जन से जीत हासिल की है। इसी तरह सबसे बड़ी जीत वार्ड नंबर-7 से कांग्रेस प्रत्याशी बलजीत कौर को 1751 वोट पड़े। उनके विपक्षी आजाद गुट की मंजीत कौर को 177 वोट पड़े। उन्होंने 1574 वोट से सबसे बड़ी जीत हासिल की है।
आजाद महिला प्रत्याशी गुरप्रीत कौर बैदवान विजयी...
मोहाली नगर निगम के 2021 के चुनाव में पहली बार ऐसी उठापटक हुई कि नतीजे हैरान करने वाले थे। कुछ धुरंधर जो खुद को पहले से ही विजयी मान रहे थे उनको वोटरों ने जवाब दे दिया है। हर कोई किसानों की आड़ में चुनाव लड़ना चाहता था और सब प्रत्याशियों ने प्रयास भी किया।
चुनाव प्रचार से लेकर चुनाव चिन्ह और उसके बाद चुनाव लड़ने तक। इसी दौरान वार्ड नंबर 37 गुरप्रीत कौर बैदवान अकेली ऐसी महिला प्रत्याशी थी जोकि आजाद रूप से विजयी हुई। इनके अलावा जितने आजाद प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे उन सब को हार का सामना करना पड़ा।
कुलवंत सिंह की हार...
कुलवंत गुट के अध्यक्ष एंव पूर्व मेयर कुलवंत सिंह चुनाव हार गए हैं, लेकिन उनके बेटे सहित 12 प्रत्याशी विजयी हुए हैं। जिनमें पूर्व डिप्टी मेयर मंजीत सिंह सेठी, वार्ड नंबर-15 से निर्मल कौर, वार्ड नंबर-17 से राजवीर कौर गिल, वार्ड नंबर-26 से रविंदर विंद्रा, वार्ड नंबर-28 से रमनप्रीत कौर कुंभडा, वार्ड नंबर-29 से कुलदीप कौर धनोआ, वार्ड नंबर-33 से हरजिंदर कौर बैदवान, वार्ड नंबर-34 से सुखदेव सिंह पटवारी, वार्ड नंबर-35 से अरुणा शर्मा, वार्डं नंबर-37 से गुरप्रीत कौर, वार्ड नंबर-38 से सर्वजीत सिंह समाना, वार्ड नंबर-39 से करणजीत कौर और वार्ड नंबर-50 से गुरमीत कौर विजयी हुए हैं।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.