पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
संयुक्त किसान मोर्चे की काल पर किसानों ने आज लालडू रेलवे स्टेशन पर रेलों की आवाजाही चार घंटे तक बंद रखी। किसान जत्थेबंदियों के अलावा मजदूर, कर्मचारी व आंगनबाड़ी संगठन भी प्रदर्शनकारियों में शामिल थे।
किसान नेता मनप्रीत सिंह अमलाला, राजिंदर सिंह ढोला, जसवंत सिंह कुरली करम सिंह बरोली के नेतृत्व में लगाए चक्का जाम को संबोधन करते नेताओं ने कहा कि एक तरफ जहां किसान जत्थेबंदियां आंदोलन को शांतिपूर्वक चलाने के लिए सक्रिय हैं, वहां दूसरे तरफ केंद्र सरकार और भाजपा के कार्यकर्ता आंदोलन को तोड़ने के लिए साजिशें रच रहे हैं। किसानों ने शांतिपूर्ण आंदोलन कायम रखा है परंतु केंद्र सरकार ने इसे बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
26 जनवरी वाली घटना भी सरकार की सुनियोजित साजिश थी। चक्का जाम दौरान किसान आंदोलन की हिमायत करने वाली विदेशी हस्तियों की जमकर सराहना की गई और इन हस्तियों के विरोध में फैलाए जा रहे दुष्प्रचार के प्रति जागरूक रहने की अपील की। इस मौके एसजीपीसी सदस्य निरमैल सिंह जौला, शाम लाल हैबतपुर, सुखदेव सैनी, स्वर्ण सिंह मावी, हरविंदर झरमड़ी ने भी ट्रैक पर दिए धरने को संबोधित किया।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.