पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पूर्व अकाली मंत्री एवं बुजुर्ग नेता बीबी सतवंत कौर संधू का शुक्रवार कोरोना के कारण देहांत हो गया था और शनिवार को संस्कार किया गया है। वे 21 जनवरी से पाॅजिटिव होने के चलते फोर्टिज अस्पताल में एडमिट थीं। 80 साल की संधू मोहाली के फेज-5स्थित अपनी कोठी में रहती थीं। उनका शनिवार देर शाम इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 स्थित नगर निगम श्मशानघाट में काेरोना प्रोटोकोल के तहत संस्कार किया गया है।
संस्कार में भी मात्र परिवार के लोगों के अतिरिक्त इका-दुका लोग शामिल थे। बीबी संधू सन 1975 से चमकौर साहिब रिजर्व विधानसभा क्षेत्र से पांच बार एमएलए रहीं और दो बार कैबिनेट मंत्री बनीं। पहली बार उन्होंने अपने पति अजैब सिंह संधू की मौत के बाद 1975 में अकालीदल की टिकट पर चुनाव लड़ा था।
पति के जन्मदिन के दिन हुआ बीबी संधू का देहांत
बीबी संधू के पति अजैब सिंह संधू की मौत के बाद उन्होंने अकाली राजनीति को आगे बढ़ाया। जिस दिन बीबी संधू की मौत हुई है उस दिन उनके पति अजैब सिंह संधू का जन्मदिवस था। संधू 5 फरवरी 1929 में पैदा हुए थे। उन्होंने लंबे समय तक चमकौर साहिब हलके से राजनीति की और वे अकाली नेता थे।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.