पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नगर निगम चुनाव कब होने हैं इसको लेकर भले ही अभी पुख्ता जानकारी नहीं है। लेकिन शिरोमणि अकाली दल की ओर से शहर के 50 वार्डस में से 28 में अपने उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी कर दी गई है। वर्ष 2015 के नगर निगम चुनाव की तरह इस बार भी कुलवंत सिंह को दरकिनार कर प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने यह लिस्ट जारी की है। क्योंकि शहर में पिछले 5 साल मेयर कुलवंत सिंह की अगुवाई मंे अकाली दल ने काम किया है।
इसलिए उनको दरकिनार करना दोबारा से 2015 के समीकरण बना रहा है। पिछली बार भी अकालीदल के चुनाव कमेटी इंचार्ज बलवंत सिंह रामू वालिया ने कुलवंत सिंह को दरकिनार कर उम्मीदवारों का ऐलान किया था। इसके कुछ दिन बाद ही कुलवंत सिंह ने अकाली दल को छोड़ आजाद होकर चुनाव लड़ा था। इस लिस्ट को जारी होने के बाद कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी भी हैरान हैं।
जबकि अनुमान यह लगाया जा रहा था कि सत्तधारी कांग्रेस पार्टी की ओर से अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया जा सकता है। जो लिस्ट चंदूमाजरा ने जारी की है उसमे बताया गया है कि निगम चुनाव को लेकर जो कमेटी सुखवीर सिंह बादल की ओर से जो बनाई गई थी।
उसके चेयरमैन प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा, विधायक एंव जिला अध्यक्ष एनके शर्मा, सुखवीर बादल के ओएसडी चरणजीत सिंह बराड़ और पूर्व पार्षद एंव शहरी अध्यक्ष कमलजीत सिंह रुबी और पूर्व मेयर कुलवंत सिंह को शामिल किया गया था।
इन पांचों पर ही शहर के निगम चुनाव के उम्मीदवार तय करने की जिम्मेदारी थी, लेकिन जिस कमेटी ने 28 उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए हैं उनमें कुलवंत सिंह का नाम शामिल नहीं है। शेष सभी 4 सदस्यों के नाम शामिल हैं।
इन उम्मीदवारों का किया गया ऐलान...
वार्ड उम्मीदवार
1 प्रीतइंद्रजीत कौर
2 हरमनप्रीत सिंह प्रिंस(पूर्व अकाली पार्षद)
3 सतनाम कौर सोहल(पूर्व पार्षद गुरमुख सिंह सोहल की पत्नी)
5 कुलदीप कौर कंग(पूर्व अकाली पार्षद)
6 इंद्रप्रीत कौर प्रिंस(पूर्व अकाली पार्षद हरमनप्रीत सिंह प्रिंस की पत्नी)
8 अर्जुन सिंह शेरगिल
10 परमजीत सिंह काहलो (पूर्व अकाली पार्षद)
13 सुरेश कुमार
16 मंजीत सिंह लुबाणा
17 हरविंदर कौर
18 डॉ. तनमीन कौर साहीबाल
20 बीरदविंदर सिंह
25 अमर कौर तसिंबली (पूर्व अकाली पार्षद परमिंदर सिंह की मां)
26 रविंदर सिंह ब्रिंदा (पूर्व कुलवंत सिंह गुट पार्षद)
वार्ड उम्मीदवार
28 रमनदीप कौर (पूर्व अकाली पार्षद)
29 कुलदीप कौर धनोआ(पूर्व अकाली पार्षद सतवीर सिंह धनोआ की पत्नी)
30 जसवीर कौर अतली(पूर्व अकाली पार्षद )
31 सर्वजीत कौर सिद्धू
32 सुरिंदर सिंह रोडा(पूर्व अकाली पार्षद)
33 हरजिंदर कौर सोहाना (पूर्व अकाली पार्षद परमिंदर सिंह सोहाना की पत्नी)
34 सुखदेव सिंह पटवारी(पूर्व अकाली पार्षद)
35 राजिंदर कौर कुंभडा(पूर्व अकाली पार्षद)
36 रेश्म प्रकाश कंबोज
40 कमलजीत कौर (पूर्व अकाली पार्षद)
43 राजिंदर कौर
44 तरणजाेत सिंह पाहवा
45 मंजीत कौर
48 इकवाल प्रीत सिंह प्रिंस
जो लिस्ट जारी की गई है उसके बारे में किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं है और न इसके बारे में कोई बताया गया है। लिस्ट को देखने के बाद ही कोई बात कही जा सकती है।
कुलवंत सिंह, पूर्व मेयर अकाली दल
जो भी लिस्ट जारी की गई है वो उन वार्ड्स की है जहां पर अकालीदल के एक-एक व्यक्ति ही चुनाव लड़ने का चाहवान था। जिन वार्ड्स में एक से अधिक चुनाव लड़ने के चाहवान हैं वहां पर विचार करने के बाद ही उम्मीदवार उतारे जाएगंे। सभी को लिस्टों की जानकारी दी गई है। प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा, अकालीदल
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.