चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (CU) न्यूड वीडियो कांड के बाद अब चंडीगढ़ प्रशासन भी हॉस्टल्स और पेइंग गेस्ट (PG) में रहने वाली लड़कियों की सुरक्षा के लिए संजीदा हो गया है। शहर के प्रशासक के सलाहकार ने हॉस्टल और PG में रहने वाली लड़कियों की सुरक्षा का रिव्यू करने को कहा है।
वहीं एक विशेष हेल्पलाइन नंबर भी जारी करने के आदेश हैं। शहर के सामाजिक कार्यकर्ता अजय जग्गा ने PG में रहने वाली लड़कियों के लिए सुरक्षा उपायों की मांग की थी। इसके लिए प्रशासक पुरोहित को खत लिखा था। वहीं कहा था कि हॉस्टल आदि में विजिटर्स की एंट्री के लिए उनका आइडेंटिटी कार्ड जारी किया जाए।
इसके बाद सलाहकार धर्म पाल ने UT के DGP को आदेश दिए कि हॉस्टल और PG में रहने वाली लड़कियों की सुरक्षा रिव्यू की जाए। वहीं एक विशेष पुलिस हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाए, जिस पर किसी भी समय लड़कियां मदद मांग सकें। सलाहकार ने गर्ल्स स्टूडेंट्स के पास जाकर उन्हें जागरुक करने को कहा है।
पंजाब यूनिवर्सिटी में भी जागरुकता अभियान
दूसरी ओर, पंजाब यूनिवर्सिटी(PU) अथॉरिटी ने सभी हॉस्टल वार्डन को छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है। वार्डन को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि हॉस्टल लॉबी के सभी कैमरे चालू हालत में हों। वहीं वॉशरूम आदि में कोई अनचाही वस्तु न पड़ी हो। छात्राओं को भी सजग रहने के लिए कहा गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.