पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज के बाद पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ के मजिस्ट्रेट्स की भी ट्रांसफर कर दी है। बुधवार को हाईकोर्ट ने तीनों राज्यों के जजों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए। इनमें ट्राईसिटी के 18 जजों की ट्रांसफर हुई है। इनमें चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के 9, मोहाली के 4 और पंचकूला के 5 जज शामिल हैं।
इन्हें तत्काल प्रभाव से नए स्टेशन जॉइन करने के लिए कहा है। वहीं, एक साल बाद चंडीगढ़ में नए चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की भी अपॉइंटमेंट हो गई है। पंचकूला कोर्ट के डॉ. अमनइंदर सिंह को चंडीगढ़ में ट्रांसफर किया गया है और यहां उनकी अपॉइंटमेंट बतौर सीजेएम होगी।
ट्राईसिटी से इनकी हुई ट्रांसफर
पंचकूला कोर्ट के डॉ. अमनइंदर सिंह को चंडीगढ़ में ट्रांसफर किया गया है यहां अपॉइंटमेंट बतौर सीजेएम होगी।
ये जज ट्राईसिटी में अपॉइंट हुए
पहले 180 जज बदले थे
इससे पहले हाईकोर्ट ने पिछले महीने ही पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा के 180 से ज्यादा जजों की एकसाथ ट्रांसफर कर दी थी। ये सभी सेशंस और एडिशनल सेशंस जज लेवल के थे। वहीं, छह महीने बाद चंडीगढ़ को नया सेशंस जज भी मिल गया था। गुरबीर सिंह को चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में नया सेशंस जज अपॉइंट किया गया था।
पॉजिटिव- आज मार्केटिंग अथवा मीडिया से संबंधित कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो आपकी आर्थिक स्थिति के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज ना करें। आपके अधिकतर काम सहज और आरामद...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.