पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खरड़ के सन्नी एन्क्लेव में किराए पर रहने वाले एक दंपती के बीच वीरवार रात को झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा कि पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो रहे आरोपी की कार सारंगपुर एरिया में ट्रक से टकरा गई। हादसे में पति की भी मौत हो गई।
तीन साल पहले लव मैरिज करने वाले इस जोड़े का इस तरह दुखद अंत हो गया। 34 साल की वर्षा चौहान भोपाल की रहने वाली थी, जबकि 37 साल का क्यामूदीन नोयडा का रहने वाला था। दोनों एक महीने पहले ही खरड़ के सन्नी एन्क्लेव में रहने आए थे।
मकान मालकिन ने फोन कर बताया- पीटकर पत्नी को बाथरूम में बंद कर गया पति...
सन्नी एन्क्लेव पुलिस पोस्ट इंचार्ज हर्ष मोहन गौतम ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे मकान मालकिन कूची डोगरा ने सूचना दी कि किराए पर रहने वाले पति-पत्नी के बीच रात को झगड़ा हुआ था। पति ने पत्नी को बुरी तरह से पीटा और वह सामान बिखेर के चला गया है। महिला बाथरूम में बंद है। पुलिस मौके पर पहुंची तो बाथरूम बाहर से बंद था। अंदर महिला की लाश पड़ी हुई थी।
महिला के सिर व शरीर पर कई घाव थे। तेजधार हथियार से गोदने के निशान पाए गए। पुलिस को मौके से रसोई में इस्तेमाल होने वाला चाकू व सीजर खून से सने मिले। पास ही में एक छोटा सिलेंडर पड़ा था, जिससे महिला पर कई वार किए गए थे।
तेज रफ्तार में था ट्रक, चालक ने अचानक माेड़ा तो कार से हुई टक्कर...
पत्नी का मर्डर कर भागे क्यामूदीन की गाड़ी का तोगा लाइट पॉइंट रात 3:45 बजे एक्सीडेंट हुआ। ट्रक चालक तोगां की तरफ से आ रहा था और लाइट पॉइंट पर अचानक ट्रक को मोड़ दिया। दूसरी तरफ से आ रही डस्टर कार ट्रक के पीछे टकरा गई।
हादसा लाइट पॉइंट पर बनी चेक पोस्ट पर तैनात संतरी अरवीन कुमार ने देखा। अरवीन ने सूचना सारंगपुर थाने में दी। इसके बाद घायल को सेक्टर-16 के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सारंगपुर थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और हादसे में मौत की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है।
एक महीना पहले किराए पर लिया था घर
मकान मालिक अनंतराम डोगरा ने बताया कि करीब एक महीना पहले ही क्यामूदीन और वर्षा चौहान ने पहली मंजिल पर घर किराए पर लिया था। दोनों ने बताया कि वे विदेश जाने वाले हैं। पुलिस को मौके से मैरिज सर्टिफिकेट भी बरामद हुआ, जिससे पता चला कि शादी तीन साल पहले रजिस्टर्ड हुई थी। दोनों के पास अभी कोई बच्चा नहीं था।
पड़ोसी बोला-रात को चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं...
पुलिस को पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे पति-पत्नी में जमकर झगड़ा हुअा था। चिल्लाने की आवाजें बाहर तक सुनाई दे रही थीं। करीब पौने तीन बजे पति कार में सवार होकर कहीं चला गया। इसके बाद सब शांत हो गया था। सुबह पता चला कि महिला की मौत हो गई है।
पॉजिटिव- आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी किसी समस्...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.