• Hindi News
  • Local
  • Chandigarh
  • As Soon As Bhagwant Mann Came, The Security Of Congressmen Was Snatched Away, ADGP Issued Orders, Renewed Security After Mann's Government Was Formed In Punjab

पंजाब में 122 पूर्व मंत्रियों-विधायकों की सिक्योरिटी वापस:ADGP ने दिए आदेश; भगवंत मान के कुर्सी संभालने से पहले ही एक्शन शुरू

चंडीगढ़एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने से पहले ही एक्शन शुरू हो गया है। पंजाब पुलिस ने 122 पूर्व मंत्रियों और पूर्व विधायकों की सिक्योरिटी वापस ले ली है। जिन नेताओं की सिक्योरिटी वापस ली गई है, उनमें कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल, BJP के अलावा आम आदमी पार्टी के पूर्व MLA भी शामिल हैं।

पंजाब के ADGP (सिक्योरिटी) ने पुलिस महकमे के आला अधिकारियों को इसके लिखित आदेश जारी किए हैं। ADGP (सिक्योरिटी) की ओर से स्टेट आर्मर्ड पुलिस के डीजीपी, होमगार्ड के कमांडेंट जनरल, सभी पुलिस रेंज के आईजी-डीआईजी, अमृतसर-जालंधर व लुधियाना के पुलिस कमिश्नर और सभी जिलों के एसएसपी को आदेश दिए गए हैं कि वह अपने अपने इलाके में रहने वाले सभी पूर्व मंत्रियों और पूर्व विधायकों की सिक्योरिटी में तैनात पुलिस मुलाजिमों को वापस बुला लें।

इनके अलावा बरिंदरमीत सिंह, सुखपाल सिंह भुल्लर, कुशलदीप सिंह ढिल्लों, कुलदीप सिंह वैद, संजय तलवार, सुखविंदर सिंह डैनी, हरप्रताप सिंह अजनाला, संतोख सिंह भलाईपुर, जगदेव सिंह कमालू आदि कई पूर्व विधायक शामिल हैं। कुल 122 पूर्व मंत्रियों और विधायकों की सुरक्षा वापस लेने के आदेश जारी किए गए हैं।

ADGP की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इन पूर्व मंत्रियों और विधायकों की सुरक्षा वापस लेने के तुरंत बाद संबंधित यूनिट को सूचित किया जाए। ऑर्डर में यह भी कहा गया है कि जिन पूर्व मंत्रियों और पूर्व विधायकों को अदालती आदेशों पर सुरक्षा दी गई है, वह वापस न ली जाए। यदि किसी पूर्व मंत्री या पूर्व विधायक को जान का खतरा है तो उसकी सुरक्षा वापस लेने से पहले एडीजीपी (सुरक्षा) से क्लीयरेंस ली जाए।

यह है उन पूर्व पूर्व मंत्रियों और विधायकों की सूची जिनकी सुरक्षा वापस लेने के आदेश जारी हुए हैं।

खबरें और भी हैं...