चंडीगढ़ में आज से कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू हो गई। मौली जागरां के विकास नगर में रामलीला मैदान से यह यात्रा शाम को 4:30 बजे शुरू हुई। 'नफरत छोड़ो - भारत जोड़ो' के नारे लगाते हुए तिरंगा लहराते हुए सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी विकास नगर और मौली जागरण की सड़कों से गुजरे। भारत जोड़ो यात्रा का जुलूस 10 किलोमीटर तक गुजरा जिसमें राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। 30 दिन चलने वाली यह यात्रा कल मनीमाजरा में इंदिरा कॉलोनी और आसपास के इलाकों से यात्रा फिर से शुरू होगी।
आज पहले दिन हुई भारत जोड़ों यात्रा में स्थानीय कांग्रेस नेता मुकेश राय, देव मुनि चौधरी, परमानंद मंडल, राम कुमार, सन्नी मिश्रा, सुनील तिवारी, विशाल मांझी, जगदीश चौधरी, संजय सिंह, सन्नी मिश्रा, हरिंदर कुमार ममता राय, सुनीता चौधरी, शीला देवी नऔर कृष्णा चौधरी आदि अहम रूप से इसमें जुड़े।
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के सदस्य एवं पूर्व रेल मंत्री पवन कुमार बंसल भी इस यात्रा में शामिल हुए। वहीं चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रेसिडेंट हरमोहिंदर सिंह लक्की ने बताया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रेरित होकर यह यात्रा शुरू करने का फैसला किया गया है। यह यात्रा एक महीने तक चलेगी। शहर भर में करीब 500 किलोमीटर तक चंडीगढ़ कांग्रेस की यह यात्रा चलेगी।
यह सेक्टर, गांवों और कॉलोनियों में सभी 600 बूथों तक निकलेगी। चंडीगढ़ कांग्रेस के मुताबिक यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और आम लोग शामिल होंगे। चंडीगढ़ कांग्रेस ने कहा कि यात्रा के दौरान भाजपा की विभाजनकारी नीतियों को उजागर किया जाएगा। वहीं पैम्फलेट भी लोगों को बांटे जाएंगे।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.