पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रविवार रात को चंडीगढ़ कांग्रेस महिला प्रेसिडेंट दीपा दुबे के घर में गोली चलने के मामले में पुलिस ने बुधवार देर रात दो आरोपी युवकों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आज इन दोनों युवकों को अदालत में पेश किया जाएगा और पुलिस इनका रिमांड लेगी। पुलिस इन दोनों आराेपियों से यह भी पता करेगी की घटना वाली रात को किस बात पर लड़ाई हुई थी। पुलिस ने जिन युवकों काे पकड़ा है उनके नाम है निखिल और जेंटा।
दुबे के पति सहित पांच पर मामला दर्ज
इस मामले में दीपा दुबे के पति मनू दुबे, जेंटा, तरसेम, निखिल और विशाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस की जांच में गोली चलाने पर जेंटा का नाम सामने आया था। पुलिस इन सभी को गिरफ्तार करने के लिए कई स्थानों पर रेड कर रही थी। इससे पहले रविवार रात को दीपा दुबे ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनके किराएदार लड़कों ने घर के बाहर गोलियां चलाई हैं। किराएदारों ने भी शिकायत की थी। इस पर पुलिस ने जांच शुरू की, जिसके बाद दीपा दुबे के पति समेत चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। फायरिंग इन्हीं लोगों ने की थी।
तीन आरोपी फरार
सोमवार को आरोपियों की पहचान करने के बाद पुलिस की ओर से केस दर्ज किया गया था। इसके बाद उन सभी के घर पर रेड की गई। विशाल ,मनू और तरसेम फरार हैं। इन सभी के फोन नंबर पर भी पुलिस ने संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन वह भी स्विच ऑफ हैं। अब टीमें फरार इन चारों के रिश्तेदारों की पहचान कर रही है ताकि उन्हें पकड़ा जा सके।
शिकायत दी थी
पुलिस को दी शिकायत में संगरूर निवासी गुरदास सिंह ने बताया था कि वह पिछले एक साल से महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे के किरायेदार हैं। रविवार को उनसे मिलने उनके दोस्त गुरदीप सिंह, भूपिंदर, रवि, सुनील, गुरमीत और गगन आए थे। रात को वह सभी घर से बाजार में खाना खाने के लिए निकले। आरोप था कि इस दौरान मकान मालिक मनु दुबे ने उनका रास्ता रोककर उनके दोस्तों के घर में आने पर आपत्ति जताई। साथ ही गाली-गलौच कर उन्हें और उनके दोस्त रवि को पीटना शुरू का दिया। वापस लौटने के दौरान मनु दुबे अपने साथियों जेंटा, निखिल, विशाल और तरसेम सिंह के साथ वहां पहुंचा और सभी मिलकर उसके दोस्त मंजीत से मारपीट करने लगे। इसके बाद जेंटा ने हवा में फायरिंग कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया था।
पॉजिटिव- आप अपने व्यक्तिगत रिश्तों को मजबूत करने को ज्यादा महत्व देंगे। साथ ही, अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में कुछ परिवर्तन लाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ना और सेवा कार्य करना बहुत ही उचित निर्ण...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.