पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शहर में आज सुबह से आकाश में बादल छाए हुए है और कभी-कभी सूर्य निकल रहा है। पिछले दो दिनों से ठंड का प्रकोप कम हो गया है, बारिश होने के बाद भी ठंड में बढ़ोतरी नहीं हुई है। दिन के समय पहले से गर्मी ज्यादा हो गई है। मंगलवार की रात सबसे गर्म रात रही,इस रात का न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को भी दिन में गर्मी रही और शहर का अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। पिछले 24 घंटे में शहर में 3.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि एयरपोर्ट पर 9.2 एमएम बारिश दर्ज की गई।
हवाऐं नमी लेकर आ रही
मौसम विशेषज्ञ डीपी दूबे ने बताया कि पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हैं, लेकिन मैदानों में सदर्न-ली हवाएं चल रही हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ और उड़ीसा के ऊपर एक एंटी साइक्लोन सर्कुलेशन बना हुआ है। उसकी वजह से अरेबियन-सी यह हवाएं नमी लेकर आ रही हैं। सदर्न-ली हवाएं आमतौर पर थोड़ी गर्म होती हैं। साथ ही आसमान में बादल छाने की वजह से तापमान बढ़ जाता है। यही वजह है कि मैदानों का तापमान बढ़ा हुआ है। एक-दो रोज में पहाड़ों से जैसे ही वेस्टर्न डिस्टरबेंस निकलेगा। उसके बाद हवाएं चलेंगी। उसके बाद मैदानों का तापमान कम होना शुरू हो जाएगा।
मौसम साफ रहेगा
आज का मौसम साफ रहेगा, लेकिन बीच-बीच में आंशिक बादल छा सकते हैं। दिन का अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रह सकता है। शुक्रवार को आमतौर पर आसमान साफ रहेगा। कोहरा छा सकता है। दिन का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रह सकता है। शनिवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह और शाम के वक्त कोहरा छा सकता है। दिन का अधिकतम 21 और न्यूनतम तापमान 10 रहने की संभावना है।
पॉजिटिव- किसी विशिष्ट कार्य को पूरा करने में आपकी मेहनत आज कामयाब होगी। समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। घर और समाज में भी आपके योगदान व काम की सराहना होगी। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी की वजह स...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.