पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शहर में आज सुबह से आकाश में बादल छाए हुए है जिसके कारण सूर्य निकला नहीं है। बादलों के साथ हवा भी चल रही है जिससे एकाएक ठंड बढ़ गई है। आज सुबह से कभी-कभी हल्की बारिश भी हो रही है। ठंड से कुछ दिन की राहत के बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव के आसार बन रहे हैं।
मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार नॉर्थ पाकिस्तान और जेएंडके में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। इसकी वजह से पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार हैं। मैदानों में इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। शहर में आज हल्की बारिश हो सकती है। इससे दिन के तापमान में गिरावट आएगी। पंजाब और हरियाणा में भी बारिश होने की संभावना है।
15 फरवरी से कम होगी ठंड
विभाग की ओर से बताया गया है कि 15 फरवरी से ठंड कम होने की संभावना है। हालांकि, 10 से 12 फरवरी के बीच और 15 से 20 फरवरी के बीच एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने की आसार हैं। ये दोनों वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी कमजोर होंगे। जिनका कोई खास असर नहीं होगा।
बुधवार को दिन का तापमान 23.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। मंगलवार रात का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा रहा। इसकी वजह आसमान में बादल छाना रहा।
पॉजिटिव- किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। तथा ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.