पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंडियन ओवरसीज बैंक के साथ हुए 4 करोड़ 53 लाख की धोखाधड़ी के मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ अब केस शुरू होगा। सीबीआई के स्पेशल जज डॉ. सुशील कुमार गर्ग की कोर्ट ने 5 आरोपियों के खिलाफ चार्ज फ्रेम कर दिए हैं। आरोपियों में फूल कुमार झा, नीतू झा, आशुतोष झा, भास्कर मिश्रा और आदर्श कुमार राजवंशी शामिल हैं।
इन सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 120 बी 467 468 और 471 और प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धारा 13(2),13(1)(डी) के तहत ट्रायल चलेगा। इससे पहले पिछली तारीख पर इनमें से चार आरोपियों ने कोर्ट से अग्रिम जमानत हासिल कर ली थी। इनके खिलाफ इंडियन ओवरसीज बैंक चंडीगढ़ के चीफ रीजनल मैनेजर जगनंदन गणेसन ने शिकायत दी थी।
शिकायत में उन्होंने बताया कि एक प्राइवेट कंपनी के पार्टनर फूल कुमार झा और नीतू झा ने ब्रांच मैनेजर आदर्श कुमार राजवंशी की मदद से करोड़ों रुपए की क्रेडिट फैसिलिटी और लोन लिया। इसका इस्तेमाल उन्होंने किसी और काम में किया। मामले में बैंक के ही कई और अधिकारियों की भी मिलीभगत थी।
हत्या के मामले में आरोप तय...
डड्डूमाजरा में चाकू से गले पर वार कर हत्या करने के आरोपियों पर जिला अदालत ने हत्या की धाराओं के तहत आरोप तय कर दिए हैं। आरोपियों में गौरव हर्ष और रमन चड्ढा शामिल हैं। मामले में अगली सुनवाई 8 मार्च को होगी। 17 सितंबर 2020 का मामला है। संजू ने मलोया थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। संजू ने बताया कि मृतक करण डड्डूमाजरा में परिवार समेत रहता था।
रात के करीब 10:30 बजे वह खाना खाकर संजू और रवि के साथ एक्टिवा पर घूम रहा था। करण एक्टिवा पर सबसे पीछे बैठा था। इसी दौरान आरोपी गौरव, हर्ष और रमन ने करण को पीटा और चाकू से गले पर वार किया गया। उसे जीएमएसएस-16 ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया था।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.