पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शहर में आज आकाश में बादल छाए हुए हैं लेकिन ठंड ज्यादा नहीं है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि आज शहर में बारिश हो सकती है। आज दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहेगा। शहर में पिछले तीन दिनों में तापमान में एकाएक बढ़ौतरी हुई है। सोमवार को तेज धूप निकली जिससे तापमान बढ़ गया। पिछले 2 दिनों में तापमान 10 डिग्री के आसपास बढ़ गया।
2 जनवरी को दिन का अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं 4 जनवरी को दिन का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले 16 जनवरी 2016 को 25.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। इस लिहाज से 4 साल में इस साल सोमवार जनवरी का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस नॉर्थ पंजाब में एक्टिव है, लेकिन वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर है। चंडीगढ़ में हवा में नमी की मात्रा कम होने व लो प्रेशर एरिया कमजोर होने की वजह से बारिश नहीं हो सकी। हालांकि पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में रविवार को बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को चंडीगढ़ में बारिश होने के आसार हैं।
शहर में बुधवार को आमतौर पर आसमान साफ रहेगा। सुबह के वक्त कोहरा छा सकता है। आंशिक बादल छा सकते हैं। दिन का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रह सकता है। वीरवार को आसमान साफ रहेगा। आंशिक बादल के साथ कोहरा छा सकता है। दिन का अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रह सकता है।
पॉजिटिव- आज ग्रह गोचर और परिस्थितियां आपके लिए लाभ का मार्ग खोल रही हैं। सिर्फ अत्यधिक मेहनत और एकाग्रता की जरूरत है। आप अपनी योग्यता और काबिलियत के बल पर घर और समाज में संभावित स्थान प्राप्त करेंगे। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.