पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शहर में आज सुबह आकाश में बादल छाए हुए थे, लेकिन बाद में 9.00 बजे के बाद निखरी हुई धूप निकली। शिमला व आसपास के पहाड़ी इलाकों में गुरुवार को हुई जबरदस्त बर्फबारी और बारिश के कारण इसका असर यहां भी देखने को मिला।
शहर में वीरवार सुबह व शाम को बारिश होती रही। बारिश और तेज हवा चलने के कारण ठंड बढ़ गई है। इस वजह से रात के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली। बीती रात के समय तापमान 5 डिग्री से 3 डिग्री तक दर्ज किया गया। शहर में आज सुबह 11 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
आज शहर का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री तक रहने के आसार है। विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर के पास इस समय वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है। इससे पहाड़ों में भी कई जगह बर्फबारी और बारिश हो रही है। जिसका असर शहर में देखने को मिल रहा है। शिमला में वीरवार को 2 फिट तक बर्फबारी हुई है,इसके अलावा कई अन्य पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने से वहां का तापमान कम हो गया है।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति पूर्णतः अनुकूल है। बातचीत के माध्यम से आप अपने काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। अपनी किसी कमजोरी पर भी उसे हासिल करने में सक्षम रहेंगे। मित्रों का साथ और सहयोग आपकी हिम्मत और...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.