पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शहर में आज सुबह से आकाश में बादल छाए हुए है और हल्की ठंडी हवा चल रही है। दोपहर तक बादल छाए रह सकते है उसके बाद मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा। आज दिन का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रह सकता है।शहर में अब दिन के तापमान में बढ़ौतरी हो रही है जिसके कारण रातें भी अब उतनी ठंडी नहीं रही हैं।
24 को फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस
मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर 24 से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो जाएगा। इससे पहाड़ों पर बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। जिसके बाद मैदानों में हल्के फुल्के बादल छा सकते हैं। 25 फरवरी की शाम से चंडीगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो जाएगा। इसके चलते 26 और 27 को चंडीगढ़ में बारिश हो सकती है।हालांकि इससे तापमान पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।
तापमान बढ़ रहा
इस बीच सोमवार को दिन का तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। वहीं रविवार रात का तापमान 13.1 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहा। वहीं हवा में नमी की मात्रा 91 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाली 26 और 17 फरवरी को फिर से मौसम बदलने की संभावना है।
बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार बादल छा सकते हैं और बौछारें भी पड़ सकती हैं। इससे मौसम में फिर से ठंडक आ जाएगी। बुधवार को आसमान साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रह सकता है। वीरवार को आंशिक बादल छा सकते हैं। दिन का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रह सकता है।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.