पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नगर निगम के सब ऑफिस ने लोगों के मकानों की एनओसी जारी कर और डेवलपमेंट चार्ज के इस वर्ष करीब दो करोड़ रुपए से अधिक की राशि एकत्रित किए हैं। यह राशि पिछले वर्ष के मुकाबले तीन गुना अधिक है। दरअसल मनीमाजरा का यह सब ऑफ़िस लोगों को मकान खरीदने पर उन्हें एनओसी जारी करता है। वहीं कुछ एरिया जो अधिग्रहण से मुक्त किए गए थे उन पर चार्ज भी यही ऑफ़िस लोगों से वसूलता है।
पिछले साल 63 लाख रुपए वसूल किए थे
इस बार नगर निगम के इस कार्यालय ने यहां दर्शनीय बाग एरिया से डेवलपमेंट चार्ज के रूप में अधिक राशि वसूली की है। निगम के अधिकारियों की इस टीम ने जिन लोगों ने डेवलपमेंट चार्ज जमा नहीं कराए थे, उन्हें नोटिस भेजकर डेवलपमेंट चार्ज जमा करवाया है। नगर निगम को इसी का भी फ़ायदा हुआ है। निगम के पास अब काफ़ी अधिक डेवलपमेंट चार्ज जमा किए जा चुके हैं। जबकि पिछले वर्ष नगर निगम ने केवल 63 हज़ार रुपए की वसूल किए थे।
लोगों को एनओसी लेने और डेवलपमेंट चार्ज जामा करवाने के लिए नहीं लगाने पड़े चक्कर
नगर निगम के इस ऑफिस में पहले लोगों को अपने मकानों की एनओसी लेने के लिए कई चक्कर काटने पड़ते थे। लोगों को उनकी फाइलों में क्या कमी है, पता नहीं चलता था, इस वजह से एनओसी जारी होने में काफी समय लगता था। लोग लगातार कार्यालय में चक्कर लगाकर अपनी फाइल का स्टेटस जानने के लिए आते थे। लेकिन अब यहां नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर सौरभ कुमार अरोड़ा ने कर्मचारियों की टीम को नियुक्त की है। जो इन कामों का निपटारा कर रही है। यही वजह है कि अधिक एनओसी जारी हुए और नगर निगम को इससे काफी आमदनी हुई।
पॉजिटिव- किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। तथा ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.