पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पीजीआई में बने 250 बेडेड न्यू नेहरू एक्सटेंशन हॉस्पिटल जल्द ही पुराने नेहरू हॉस्पिटल से जुड़ जाएगा। इसे जोड़ने के लिए 100 मीटर का कनेक्टिंग कॉरिडोर बनाया जा रहा है। पीजीआई में चार डिपार्टमेंट के लिए 172 करोड़ की लागत से यह हॉस्पिटल अगस्त 2019 में शुरू हुआ था। उस समय भी डॉक्टर्स और मरीजों को पुराने नेहरू हॉस्पिटल से इस हॉस्पिटल में आने के बाद परेशानी होती थी।
पुरानी बिल्डिंग से मेडिकल इक्यूपमेंट वहां से गाड़ी से या पैदल लाने पड़ते थे। कई बार तो इमरजेंसी टेस्ट करने के लिए मशीन को लाने में 15 से 20 मिनट का समय लग जाता था। सीपीडब्ल्यूडी के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर राजीव साव ने बताया कि कॉरिडोर को बनाने का काम जोरों पर चल रहा है। इसका काम दो महीने में पूरा हो जाएगा।
अभी ये हालत...
1145 कदम पैदल चलना पड़ता है न्यू नेहरू एक्सटेंशन बिल्डिंग से पुराने नेहरू हॉस्पिटल तक जाने में करीब 15 मिनट का समय लग जाता है।
कॉरिडोर बनने के बाद...
यह थी दिक्कत डॉक्टर को आने में लग जाता था ज्यादा समय
अभी इमरजेंसी या पुराने नेहरू हॉस्पिटल से मरीजों को यहां स्ट्रेचर पर लाया जाता है या फिर हालत गंभीर होने पर एंबुलेंस से लाया जाता है। गंभीर मरीजों को देखने के लिए कई बार स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को ऑन कॉल बुलाया जाता है तो उन्हें भी आने में समय लग जाता है।
अगर यह कॉरिडोर बन जाता है तो डॉक्टर्स को भी सुविधा होगी। नेहरू हॉस्पिटल में विभिन्न डिपार्टमेंट्स में कई आधुनिक मशीनें हैं, जिनकी कई बार न्यू नेहरू एक्सटेंशन में जरूरत पड़ती है।
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.