• Hindi News
  • Local
  • Chandigarh
  • Counting Failures Of BJP Government By Distributing Pamphlets To People At Petrol Pumps, Sought Votes For Congress In Corporation Elections

चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस का डोर टू डोर कैंपेन:पेट्रोल पंप पर लोगों को पम्फलेट बांटकर गिनवाई BJP की नाकमियां, कांग्रेस के लिए मांगे वोट

चंडीगढ़2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोगों को पम्फलेट बांटने के लिए निकलते यूथ कांग्रेस के सदस्य। - Dainik Bhaskar
लोगों को पम्फलेट बांटने के लिए निकलते यूथ कांग्रेस के सदस्य।

चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस ने आज से अपना डोर टू डोर कैंपेन शुरू किया है, जिसकी शुरूआत चंडीगढ़ के सेक्टर-7 स्थित पेट्रोल पंप पर लोगों को पम्फलेट बांट कर की गई। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा द्वारा किए जा रहे कार्यो असलियत बताई। इस पर लोगों का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की। कांग्रेस नेता एचएस लक्की का कहना है कि भाजपा के शासन में महंगाई अपने चरम पर है। पेट्रोल और डीजल के रेट जिस तरह से बढ़े थे, उस तरह घटाए नहीं गए। रेट 40 रुपए तक बढ़ाए गए थ और 5 रुपए की मामूली राहत देकर इसे भाजपा सरकार दीवाली गिफ्ट बता रही है।

पंप पर लोगों को पम्फलेट बांटते कांग्रेस नेता एचएस लक्की।
पंप पर लोगों को पम्फलेट बांटते कांग्रेस नेता एचएस लक्की।

यह दीवाली गिफ्ट नहीं, बल्कि लोगों की जेब पर डाका है। जब तेल 40 रुपए तक महंगा किया गया तो 5 रुपए क्यों घटाए गए, 40 रुपए घटाए जाने चाहिए थे। भाजपा सरकार द्वारा जो वादे किए थे, उन पर यह सरकार खरी नहीं उतरी है। उन्होंने जनता के साथ धोखा किया है। आज महंगाई से आम आदमी त्रस्त है। जिस तरह से यह सरकार महंगाई कम करने का नारा देकर सत्ता में आई थी, जमीनी स्तर पर ऐसा कुछ हुआ देखने को नहीं मिल रहा है।

लोगों को पम्फलेट बांटते युवा कांग्रेस के लोग।
लोगों को पम्फलेट बांटते युवा कांग्रेस के लोग।

अब चंडीगढ़ की जनता मन बना चुकी है और आने वाले नगर निगम के चुनाव में भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी। यूथ कांग्रेस का कहना है कि उनका यह अभियान अगले एक हफ्ते तक चलेगा। वह डोर टू डोर जाएंगे और लोगों को भाजपा द्वारा बढ़ती महंगाई के बारे में जागरूक करेंगे। साथ ही आग्रह करेंगे कि वह निगम चुनाव में भाजपा को वोट न करें।

खबरें और भी हैं...