चंडीगढ़ में हरियाणा की एक लड़की ने पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की कार रोक ली। लड़की ने कहा कि उसके पास हैवी ड्राइविंग लाइसेंस है। वह सरकारी बस चलाना चाहती है। उसे समझाने की कोशिश की गई लेकिन लड़की जिद पर अड़ी रही।
इसके बाद ट्रांसपोर्ट मंत्री राजा वड़िंग ने पीआरटीसी की MD को फोन किया। उन्हें कहा कि लड़की का ट्रायल लो और अगर संभव हो तो उसे बस पर नौकरी दी जाए। वड़िंग ने कहा कि अगर एक महिला एमडी बन सकती है तो लड़की बस भी चला सकती है। अगर वह बस चलाएगी तो इससे पीआरटीसी का ही नाम होगा।
मां हरियाणा में रहती है, पिता नहीं हैं
लड़की ने बताया कि वह हरियाणा की रहने वाली है। उसके पिता नहीं हैं। मां हरियाणा में रहती है। उसने हैवी ड्राइविंग लाइसेंस ले रखा है। वह कई घंटे से मंत्री का इंतजार कर रही थी। वह बस चलाना चाहती है। लड़की को स्पोर्ट्स में जाने को कहा गया लेकिन उसने कहा कि वह बस ही चलाएगी।
MD ने कहा - माहौल खराब है, लड़की बोली-सब झेल लूंगी
ट्रांसपोर्ट मंत्री राजा वड़िंग ने पीआरटीसी की MD को फोन किया। वड़िंग ने कहा कि कुछ दिन लड़की का ट्रायल लो, अगर बस चला सके तो आगे का देखो। इस पर सामने से MD ने कहा कि आजकल माहौल खराब है। इस पर लड़की ने कहा कि उसे कोई परेशानी नहीं, वह सब झेल लेगी। वह अकेले भी बस चलाने में सक्षम है। बस उसे नौकरी दे दो। इसके बाद मंत्री ने लड़की को एमडी को कॉल करने के लिए कहा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.