पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदान का दिन नजदीक आते-आते नेताओं में जुबानी जंग भी बढ़ गई है। नेता लगातार एक दूसरे पर तंज कस रहे हैं। गृह मंत्री अनिल विज ने आप नेता अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा था। अब हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि भगवंत मान नॉन सीरियस लीडर हैं। वोटर भी उसे सीरियस नहीं लेता है।
बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि आप के नेता जो उसे आगे लेकर गए, वे भी उनकी निगरानी करते नजर आते हैं कि पता नहीं क्या बोल जाएं। बिजली मंत्री ने कहा कि वे कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखबीर बादल के बराबर नहीं ठहरते। वह नॉन सीरियस आदमी हैं। 5 राज्यों में भाजपा की सरकार बनेगी। बतादें कि पंजाब में आप के सीएम कैंडिडेट भगवंत मान हैं।
भाजपा को दे रहे हैं समर्थन, इसलिए समझें बयान के मायने
निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह चौटाला रानियां से चुनाव जीते। इसके बाद भाजपा को समर्थन देने पर उन्हें बिजली मंत्री बनाया गया। बिजली मंत्री के बादल परिवार के साथ पारिवारिक रिश्ते हैं। दूसरा कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस के साथ गठबंधन है। इसलिए वे भाजपा की सरकार बनने का दावा कर रहे हैं। वहीं पिछले दिनों रणजीत सिंह ने पंजाब चुनाव को लेकर बयान दिया था कि पंजाब में शिअद पहले नंबर पर और दूसरे नंबर पर भाजपा और कैप्टन अमरिंदर सिंह के पार्टी रहेगी। कांग्रेस और आप तीसरे और चौथे नंबर की दौड़ में रहेगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.