पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
चंडीगढ़ के साथ हरियाणा के लगते इलाकों में जिस तरह से पोल्ट्री फार्मों में मुर्गियों के मरने की खबर आ रही है। उसे देखते हुए चंडीगढ़ में एहतियात बरता जा रहा है। इसी बीच शहर की सुखना लेक में से पांच विदेशी पक्षी मरे हुए मिले है, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। बीमारी की खबर के बीच शहर में अंडों और मुर्गी की डिमांड और रेट कम हो गए हैं। जिन पोल्ट्री फार्मों में मुर्गियां मर रही हैं, उनके स्टाफ का बाहर जाना बंद कर दिया गया है। प्रबंधन ने कहा है कि जब तक रिपोर्ट नहीं आती है, तब तक सतर्क रहना होगा।
आज बरवाला एरिया में 10 दिन के लिए आएगी केंद्र की टीम
हरियाणा के बरवाला-रायपुररानी एरिया की पोल्ट्री बेल्ट में पिछले दो-तीन दिनों के अंदर 45 हजार मुर्गियों की मौत हुई है। इस बारे में प्रशासन को कोई जानकारी नहीं दी गई है। पोल्ट्री फार्मों के पास कई पक्षी भी मरे हुए पाए गए हैं। पंचकूला के डीसी मुकेश आहूजा ने बताया है कि केंद्र से ह्यूमन हेल्थ की एक टीम 10 दिनों के लिए हरियाणा आ रही है। वीरवार को यह टीम बरवाला पहुंचेगी। अगले 10 दिनों तक यहां सर्वे किया जाएगा। डीसी का कहना है कि पंचकूला में अभी तक कोई भी बर्ड फ्लू का केस नहीं आया है। जालंधर की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
छतबीड़ जू में एहतियात
पंजाब की छतबीड़ जू में भी बर्ड्स फ्लू को लेकर प्रबंधन की ओर से पूरी तरह से एहतियात बरती जा रही है। यहां पर बर्ड्स के रहने वाले हिस्सों को सैलानियों के लिए बंद कर दिया गया है और हरे रंग का कपड़ा लगा कर उसे ढक दिया गया है। बर्ड्स वाले बाड़े को भी पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इसी बीच भास्कर संवाददाता को जू में एक चमगादड़ मरी हुई दिखी। इस पर जब जू के अधिकारियों को जानकारी दी गई तो उनका कहना कहना था कि वे इस बारे में देख लेते है। देखने में मरी हुई चमगादड़ दो से तीन दिन तक पुरानी लग रही थी।
हिमाचल से आया खतरा
हिमाचल के पौंग डैम में बर्ड फ्लू से पक्षियों की मौत के बाद अब चंडीगढ़ में भी बर्ड फ्लू का खतरा मंडराने लगा है। चंडीगढ़ में माइग्रेटरी बर्ड्स भी मरने लगे हैं। सुखना लेक पर दो दिनों के अंदर कॉमन कूट सहित 5 माइग्रेटरी बर्ड्स मरे हुए मिले। इसके बाद एनिमल हसबेंडरी डिपार्टमेंट ने इस बर्ड के सैंपल लेकर जालंधर की रीजनल डिजीज डायग्नोस्टिक लेबोरेट्री में टेस्टिंग के लिए भेजे थे। इसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
कहीं बीमार तो नहीं हैं मेहमान परिंदे
देश भर में बर्ड फ्लू के मामले आने के बाद चंडीगढ़ भी अलर्ट पर है। यहां सभी वॉटर बॉडीज में लगातार चेकिंग की जा रही है। दो दिन से कई टीमें देख रही हैं कि क्या कहीं पक्षी मरे हैं। कोई बीमारी तो इनमें नहीं है।
बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई तो पोल्ट्री बंद कर देंगे
सीपीडीओ इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित सेंट्रल पोल्ट्री डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (सीपीडीओ) की डायरेक्टर कामना ने बताया कि उन्होंने भी बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए सावधानियां बरतनी शुरू कर दी हैं। यहां विजिटर्स की एंट्री बंद कर दी गई है। बर्ड फ्लू का कोई मामला आता है तो पोल्ट्री को बंद कर दिया जाएगा।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.