पंजाब में नशे के खात्मे के लिए सरकार के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। युवा इस दलदल में धंस कर अपनी जान गंवा रहे हैं। एक ताजा घटना में मूलरुप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले 33 वर्षीय व्यक्ति की ड्रग ओवरडोज से जान चली गई है। जीकरपुर में पटियाला रोड पर बने एक ढाबे के पास यह व्यक्ति एक शॉप के ऊपर दूसरी मंजिल पर किराए के मकान में रहता था।
मृतक के हाथ पर सिरिंज के काफी निशान मिले हैं। वहीं वह शराब पीने का भी आदी था। मृतक का एक वर्ष का बच्चा भी है। वह बेरोजगार चल रहा था। उसकी पहचान नवीन सिसोदिया के रुप में हुई है। जानकारी के मुताबिक वह मंडी जिले के गांव डिडोर नहरा का रहने वाला था। उसकी लाश यहां जीरकपुर में किराए के घर में सीढ़ियों पर मिली। वह औंधे मुंह गिरा हुआ था। उसे इस हालत में देख तुरंत लोगों ने अस्पताल पहुंचाया मगर उसकी मौत हो चुकी थी।
जीरकपुर थाना पुलिस के मुताबिक वह शादीशुदा था और नशे की लत के चलते उसकी पत्नी उसे छोड़ गई थी। जानकारी के मुताबिक मृतक की लाश को पोस्टमॉर्टम मृतक की लाश डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवाई गई थी। वहीं उसके परिवार को सूचना दे दी गई थी। आज पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के असली कारण का पता चलेगा।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.