उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और उत्तराखंड के रुड़की से चंडीगढ़ में 100 किलो से ज्यादा मांस हिमाचल रोडवेज की बस में लाया जा रहा था। इसकी सूचना मिली तो चंडीगढ़ पुलिस ने रोडवेज की बस को ट्रिब्यून चौक पर रुकवा लिया। बस में दो लोग इस मांस को लेकर आ रहे थे। सेक्टर 31 थाना पुलिस ने दोनों व्यक्तियों से इस मांस के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने बताया कि बाकायदा उनके पास इस मांस का बिल है।
भैंस का मांस प्रतीत हुआ
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह मांस भैंस का था और सेक्टर 25 एवं मनीमाजरा में ले जाया जा रहा था। इसे सहारनपुर एवं रुड़की से लाया गया था। वहीं पता चला है कि इतनी बड़ी मात्रा में मांस को बस में इस प्रकार लेकर नहीं आया जा सकता। इसका वजन 100 किलो से ज्यादा है। थाना पुलिस का कहना है कि वह इस सारे मामले की जांच कर रहे हैं।
वहीं मामले में बस के कंडक्टर से भी पूछताछ की गई है। बस को पुलिस ने कब्जे में लेकर पूछताछ की। वहीं बरामद मांस को जांच के लिए भी भेजा जाएगा। हिमाचल पथ परिवहन निगम की यह बस नालागढ़ जा रही थी। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया हुआ है और बस के ड्राइवर और कंडक्टर को भी थाने में ही पूछताछ के लिए रोका गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.