पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू ने आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। सिद्धू ने जैन मुनि परम्पराचार्य प्रज्ञसागर मुनि महाराज के प्रवचन का वीडियो शेयर किया है। इसमें जैन मुनि कह रहे हैं कि केजरीवाल फ्री बांटकर देश का बंटाधार कर रहा है। महिलाओं की तरह पुरुषों को चूड़ियां पहना रहा है।
सिद्धू ने यह वीडियो शेयर कर कहा कि अरविंद केजरीवाल को संत की बात सुननी चाहिए। दुनिया में सुधार की गुंजाइश सबसे बड़ी संभावना है। सिद्धू का यह बयान ऐसे वक्त पर आया है, जब केजरीवाल ने कहा कि सिद्धू उनके साथ आना चाहते थे। इसके लिए बातचीत भी चल रही थी।
प्रवचन में जैन मुनि की बड़ी बातें
कांग्रेस की घेराबंदी कर रहे केजरीवाल
पंजाब में कांग्रेस के लिए आम आदमी पार्टी बड़ी चुनौती बनी हुई है। केजरीवाल न केवल घोषणाएं कर रहे हैं, बल्कि सरकार के फैसलों की भी पोल खोल रहे हैं। हाल ही में सरकारी स्कूलों की दशा को लेकर आप ने चन्नी सरकार की खूब बखिया उधेड़ी। इसके बाद सिद्धू भी सरकार के बचाव में कूदे। खासकर, केजरीवाल ने 2022 में सरकार बनने पर 18 साल से बड़ी उम्र की सब महिलाओं को हर महीने एक-एक हजार रुपए देने की घोषणा की। इसके बाद वे विपक्षी दलों के निशाने पर आ गए हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.