कोरोना संक्रमण के कारण लंबे समय से बंद पड़े चंडीगढ़ पीजीआई की ओपीडी जहां खोल दी गई है। उसी के साथ समय में भी बदलाव किया गया है। अब टेलीकंसल्टेशन के जरिये मरीज अपने इलाज के लिए सुबह 10.30 से 11.15 बजे के बीच रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। सोमवार से टेलीकंसल्टेशन के लिए नया नियम लागू होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने पर पहले हर विभाग की ओपीडी में केवल 30 मरीजों को देखा जा रहा था। अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के जरिये हर ओपीडी में 50 मरीजों को देखा जाएगा। इसके अलावा ऑप्थोलमोलॉजी, हेप्टालॉजी और इंटरनल मेडिसिन विभाग की ओपीडी के लिए 100-100 लोग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। दूसरी लहर के चलते 20 अप्रैल से टेलीकंसल्टेशन सर्विस शुरू की गई थी। ये सुविधा यूं ही जारी रहेगी।
जो लोग दूर दराज क्षेत्र में रहते हैं और पीजीआई से इलाज कराना चाहते हैं। उनके लिए टेलीकंसल्टेशन सर्विस जारी रहेगी। लोग 0172-275991 पर संपर्क कर टेलीकंसल्टेशन सेवा का लाभ उठा सकते हैं। पीजीआई की फिजिकल ओपीडी के समय में बदलाव किया गया है। पीजीआई की हुई एख बैठक में यह निर्णय लिया गया है। अब मरीजों को ओपीडी में दिखाने के लिए न्यू ओपीडी ब्लॉक में सुबह 8 से 10 बजे के बीच रजिस्ट्रेशन कराना होगा। पहले ये समय सुबह 9 से 11 बजे तक था। पीजीआइ प्रशासन ने यह फैसला मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया है। मरीजों को पहले न्यू ओपीडी में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए सुबह अस्पताल आकर इंतजार करना पड़ता था। अब मरीज सुबह अस्पताल जल्दी पहुंचकर ओपीडी के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। कल सेयह नियम लागू होगा। साथ ही जहां मरीजों को ओपीडी में दिखाने के लिए न्यू ओपीडी ब्लॉक में सुबह 8 से 10 बजे के बीच रजिस्ट्रेशन कराना होगा। पहले ये समय सुबह 9 से 11 बजे तक था।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.